Mumbai ।फ़ोनपे ने आज यूपीआई पेमेंट्स के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन लॉन्च करने की घोषणा की है, जिससे यूज़र्स को पहले से कहीं तेज़ और ‘वन-टच’ पेमेंट एक्सपीरियंस मिलेगा। यह नया फ़ीचर यूज़र्स को उनके स्मार्टफ़ोन पर पहले से मौजूद सुरक्षा प्रणाली जैसे कि फिंगरप्रिंट या फ़ेस रिकग्निशन का उपयोग करके ट्रांजेक्शन को ऑथराइज़ करने की सुविधा देता है।
इससे, अब पेमेंट के लिए मैन्युअल रूप से यूपीआई पिन डालने की ज़रूरत नहीं होगी। इसे लॉन्च के साथ, फ़ोनपे उन चुनिंदा बड़ी कंपनियों में शामिल हो गया है जो इस फ़ीचर को इतने बड़े स्तर पर मार्केट में लेकर आई हैं।यह फ़ीचर, यूज़र को पेमेंट में आने वाली आम समस्याओं को दूर करके डिजिटल पेमेंट की सुरक्षा और उस पर भरोसे, दोनों को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह डिवाइस-लेवल बायोमेट्रिक वेरिफ़िकेशन के उपयोग से सुनिश्चित करता है कि यूज़र्स भीड़ वाली जगहों पर भी सुरक्षित ट्रांजेक्शन कर सकें।
इस फ़ीचर से, यूज़र्स का पिन, ट्रांज़ेक्शन के समय किसी अन्य व्यक्ति के देख लेने या लीक होने का खतरा खत्म हो जाएगा। इसके लॉन्च के मौके पर बोलते हुए, फ़ोनपे के हेड ऑफ़ पेमेंट्स, दीप अग्रवाल ने कहा, “फ़ोनपे में हमारा लक्ष्य हमेशा से डिजिटल पेमेंट्स को सभी भारतीय के लिए बेहद सहज और सुलभ बनाना रहा है।


