Tuesday, April 21, 2026
HomeकानपुरKanpur : शैक्षणिक भ्रमण में विज्ञान से रूबरू हुए छात्र, जगी नई...

Kanpur : शैक्षणिक भ्रमण में विज्ञान से रूबरू हुए छात्र, जगी नई जिज्ञासा

 

Kanpur ।किताबों में पढ़े विज्ञान को जब बच्चों ने अपनी आंखों के सामने प्रयोगों के रूप में देखा तो उनका उत्साह देखते ही बना। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विकास खंड कल्यानपुर के छात्रों को नानकारी स्थित सोपान आश्रम और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया, जहां उन्होंने विज्ञान और तकनीक से जुड़ी कई रोचक गतिविधियों को करीब से जाना और समझा।

#kanpur

राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 128 छात्रों को एक्सपोजर विजिट पर ले जाया गया। भ्रमण के दौरान बच्चों को दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले विज्ञान के प्रयोगों के बारे में बताया गया।

#kanpur

सोपान आश्रम में आयोजित गतिविधियों ने बच्चों की जिज्ञासा को और बढ़ाया, जबकि कृषि विश्वविद्यालय में उन्हें खेती, अनुसंधान और आधुनिक तकनीकों से जुड़ी जानकारियां दी गईं।

#kanpur

।पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चे बेहद खुश और उत्साहित नजर आए।खंड शिक्षा अधिकारी डॉ.अनिल कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच और खोज की प्रवृत्ति विकसित करना है। ऐसे शैक्षणिक भ्रमण से छात्र किताबों के साथ-साथ व्यवहारिक रूप से भी सीखते हैं।

#kanpur

उन्होंने कहा कि आगे भी छात्रों के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि उनमें विज्ञान और तकनीक के प्रति रुचि बढ़े।कार्यक्रम में एआरपी अजय सिंह, ऋचा सिंह, कृष्णा सिंह और सचिन शुक्ल सहित शिक्षक पुष्पा, गरिमा, शालिनी सिंह,विजेता आदि मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!