Wednesday, February 25, 2026
HomeमनोरंजनMumbai : पवन सिंह का बर्थडे वीडियो वायरल, नशे की हालत देख...

Mumbai : पवन सिंह का बर्थडे वीडियो वायरल, नशे की हालत देख फैंस हैरान,देखे विडीयो

 

40वें जन्मदिन पर पत्नी ने शेयर किया वीडियो, यूजर्स ने सेहत और निजी जिंदगी पर उठाए सवाल

Mumbai । भोजपुरी सिनेमा के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह का 40वां जन्मदिन इस बार विवादों में घिर गया। जन्मदिन के मौके पर सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। वीडियो में पवन सिंह केक काटते नजर आ रहे हैं, लेकिन उनकी हालत को देखकर यूजर्स नशे में होने के कयास लगा रहे हैं।
यह वीडियो उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं।

 

हालांकि, वीडियो वायरल होते ही फैंस और यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई लोगों ने वीडियो में पवन सिंह की स्थिति को लेकर चिंता जताई, जबकि कुछ यूजर्स ने तंज कसते हुए लिखा कि “इतनी पी ली है कि बोल भी नहीं पा रहे हैं।

वीडियो में पवन सिंह लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे हैं और ठीक से बोलने में असमर्थ दिखाई दे रहे हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ यूजर्स का कहना है कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले कलाकारों को अपनी छवि का विशेष ध्यान रखना चाहिए, वहीं कुछ ने इसे निजी मामला बताते हुए ट्रोलिंग को गलत ठहराया।

इस वीडियो को लेकर इसलिए भी हैरानी जताई जा रही है क्योंकि पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के रिश्ते लंबे समय से ठीक नहीं चल रहे हैं। दोनों के बीच तलाक का मामला अदालत में विचाराधीन है और उनके आपसी विवाद पहले भी सुर्खियों में रहे हैं। ऐसे में जन्मदिन का यह वीडियो शेयर किए जाने पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

गौरतलब है कि पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े सितारों में शामिल हैं। गायक और अभिनेता दोनों रूपों में उन्होंने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। हालांकि, उनकी प्रोफेशनल कामयाबी के साथ-साथ निजी जीवन भी अक्सर चर्चा और विवाद का कारण बनता रहा है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...