मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›मनोरंजन›Mumbai : नेटफ्लिक्स ने ‘ये काली काली आँखें’ सीज़न 2 का रोमांचक ट्रेलर जारी किया
मनोरंजन

Mumbai : नेटफ्लिक्स ने ‘ये काली काली आँखें’ सीज़न 2 का रोमांचक ट्रेलर जारी किया

Akash Chaudharyअपडेट: November 15, 2024

Mumbai । सीज़न 1 के रोमांच के बाद ये काली काली आँखें का दूसरा सीज़न नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो रहा है इस सीजन का सवाल है: ‘‘और कितना मसालेदार हो सकता है ये किस्सा?’’ बदले, विश्वासघात, और जानलेवा जुनून के साथ इस पूरे सीज़न का हर मोड़ दिल को दहला देगा। विक्रांत पूर्वा को मारने निकल चुका है, लेकिन उसकी खुद की किस्मत पर सवाल है – क्या वह उसके चंगुल से बच पाएगा, या फिर यह लव स्टोरी और ज्यादा उलझती चली जाएगी? खुद की जान बचाने के इस खतरनाक खेल में इस सीज़न में गुरमीत चौधरी की दमदार एंट्री ने दाँव और ज्यादा बढ़ा दिए हैं। उन्होंने पूर्वा को वापस लाने की कसम खाई है, लेकिन कोई नहीं जानता है कि जिंदा कौन बचने वाला है।एजस्टॉर्म वेंचर्स प्राईवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित और निर्देशक, लेखक एवं शो रनर, सिद्धार्थ सेन द्वारा निर्देशित ‘ये काली काली आँखें’ सीज़न 2 में ताहिर राज भसीन, श्वेता त्रिपाठी, आँचल सिंह, सौरभ शुक्ला, अरुणोदय सिंह, वरुण बडोला, गुरमीत चौधरी, ब्रजेंद्र काला, अनंत जोशी, सूर्य शर्मा, शशि वर्मा, अंजुमन सक्सेना, और हेतल गडा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

https://parpanch.com/wp-admin/post.php?post=1461&action=edit

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *