Mumbai । भारत में समृद्ध स्टोरीटैलिंग की संस्कृति के अंतर्गत, नेटफ्लिक्स पर नई एपिक सीरीज़ “कुरुक्षेत्र” की स्ट्रीमिंग शुरू हो रही है। इसमें महाभारत की ऐतिहासिक कहानी दिखाई गई है। इस सीरीज़ की परिकल्पना और रचना अनु सिक्का ने की है। इसके निर्माता टिपिंग पॉईंट प्रोडक्शन के बैनर तले आलोक जैन, अनु सिक्का और अजीत अंधारे हैं।
कुरुक्षेत्र की कहानी इसके निर्देशक उजान गांगुली ने लिखी है। सीरीज़ के आधिकारिक गीतकार के रूप में इस परियोजना को अपनी आवाज महान गीतकार और कवि, गुलजार ने दी है, जिससे इस एनिमेटेड सीरीज़ की गंभीरता व गहराई बढ़ गई है।
मूल प्रस्तुति, कुरुक्षेत्र में महाभारत को एक बिल्कुल नए अंदाज में पेश किया गया है। इसमें एक दिलचस्प कहानी के माध्यम से इस महाकाव्य के महत्वपूर्ण लम्हों की भावनात्मक तीव्रता और नैतिक कशमकश को दिखाया गया है। सीरीज़ की शुरुआत 18 प्रमुख योद्धाओं के दृष्टिकोण के माध्यम से होती है।
हर योद्धा अपने अंदर की कशमकश, व्यक्तिगत प्रतिशोध और एक विनाशकारी युद्ध के दौर से गुजरता है, जिसने भाई को भाई का शत्रु बना दिया। धर्मयुद्ध के उपदेशों के माध्यम से सुनाई गई सबसे महान भारतीय कथा पेश करते हुए यह शो दो भागों में लॉन्च किया जाएगा, जिसके प्रत्येक भाग में 9 एपिसोड होंगे।
नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज़ हेड, तान्या बामी ने कहा, ‘‘कुरुक्षेत्र नेटफ्लिक्स इंडिया की पहली माईथोलॉजिकल एनिमेटेड सीरीज़ है। यह महाभारत का एक नया नजरिया पेश करती है। इसमें एक महान स्टोरीटैलिंग के सभी गुण हैं। महाभारत का कद हमेशा एक महाकाव्य से बढ़कर रहा है। यह हमारी पसंदों और दुविधाओं का आईना है। यह आज भी उतना ही प्रासंगिक है।
जितना सदियों पहले था। यह सीरीज़ अपनी विशेष स्टोरीटैलिंग, विस्तृत किरदारों और हृदयस्पर्शी संगीत के साथ एक ऐसी कहानी पेश कर रही है, जिसके साथ हम बड़े हुए हैं और जो आज की पीढ़ी की भाषा बोलती है। यह नए दर्शकों को एक ऐसे फॉर्मेट में टाइमलेस कहानी देखने के लिए आमंत्रित करती है, जो बिल्कुल नया, आधुनिक और आकर्षक है।’’कुरुक्षेत्र का प्रसारण 10 अक्टूबर को केवल नेटफ्लिक्स पर होगा!


