Saturday, February 7, 2026
HomeमनोरंजनMumbai : भूतनी के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नजर आईं मौनी रॉय,

Mumbai : भूतनी के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नजर आईं मौनी रॉय,

, हुई ट्रोल
Mumbai । । हाल ही में मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी फिल्म भूतनी के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नजर आईं, जहां उनके लुक ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। इस बार उन्हें उनके बदले हुए लुक के लिए ट्रोल किया गया।
मौनी ने इवेंट में ग्रे कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी थी।

जिसमें खुले बाल और हल्के मेकअप के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया। हालांकि, उनके लुक से ज्यादा उनके चेहरे में आए बदलाव ने लोगों का ध्यान खींचा। इवेंट के दौरान मौनी ना तो पूरी तरह से मुस्कुरा पा रही थीं, और न ही उनकी आंखों की पलकें ठीक से हिल रही थीं। इस बदलाव के चलते फैंस यह कयास लगाने लगे कि क्या मौनी ने हाल ही में सर्जरी करवाई है।

 

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, पूरा चेहरा ही बिगाड़ लिया, जबकि एक अन्य यूजर ने कहा, चेहरे की प्लास्टिक पिघलती जा रही है। कुछ और यूजर्स ने यह भी अनुमान जताया कि यह शायद कॉस्मेटिक सर्जरी का खराब परिणाम हो सकता है। एक यूजर ने तो यह तक लिख दिया, अब पता चलेगा कि नेचुरल ब्यूटी क्या होती है।

हालांकि, इस ट्रोलिंग के बावजूद, मौनी रॉय अपनी आगामी फिल्म भूतनी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसमें उनके साथ संजय दत्त भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी खूबसूरती और फैशन सेंस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। उनके हर नए लुक्स को लेकर फैंस में हमेशा उत्सुकता रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...