Saturday, February 28, 2026
HomeमनोरंजनMumbai : कंगना रनौत का गृह प्रवेश

Mumbai : कंगना रनौत का गृह प्रवेश

Mumbai । बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत ने आखिरकार अपने नए दिल्ली स्थित आधिकारिक आवास में गृह प्रवेश किया। 2024 में राजनीति में कदम रखने के बाद, कंगना ने 2025 के अक्षय तृतीया के शुभ दिन इस खास पल का अनुभव किया। कंगना ने गृह प्रवेश पूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।

 

, जिसमें वह रेड और व्हाइट कलर की कांजीवरम साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने नाजुक सुनहरे गहनों के साथ अपना लुक पूरा किया। वीडियो में कंगना सिर पर कलश रखकर घर में प्रवेश करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा, उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें वह अपने परिवार के साथ अनुष्ठान में शामिल होती दिख रही हैं।

 

एक तस्वीर में वह आर्किटेक्ट दर्शिनी के साथ पोज देती नजर आ रही हैं, जिन्हें उन्होंने घर सजाने में मदद के लिए धन्यवाद कहा है। कंगना ने पोस्ट में लिखा, अंततः दिल्ली एमपी हाउस में शिफ्ट होने का थोड़ा समय मिल ही गया। 100 साल पुराने घर को रिस्टोर करना आसान नहीं था।

 

घर की सजावट में लकड़ी की कुर्सियां, बड़ी लकड़ी के फ्रेम वाली खिड़कियां, सफेद पर्दे, और प्राचीन सफेद संगमरमर के फर्श शामिल हैं, जो घर को भव्य और आधुनिकता से भरपूर बनाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...