Thursday, April 9, 2026
HomeमनोरंजनMumbai : ‘डोंट स्लीप’ का फर्स्ट लुक रिलीज, विजय सेतुपति ने बढ़ाया...

Mumbai : ‘डोंट स्लीप’ का फर्स्ट लुक रिलीज, विजय सेतुपति ने बढ़ाया सस्पेंस

Mumbai । साउथ के चर्चित अभिनेता विजय सेतुपति ने अपनी नई तेलुगु साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘डोंट स्लीप’ का पहला लुक पोस्टर जारी कर दिया है। पोस्टर सामने आते ही फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है। यह फिल्म सस्पेंस और मनोवैज्ञानिक रहस्यों से भरपूर बताई जा रही है।

पहली बार निर्देशन में शमदत
फिल्म का निर्देशन मशहूर सिनेमैटोग्राफर शमदत कर रहे हैं, जो इस प्रोजेक्ट से बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं। इससे पहले वह ‘Uppena’, ‘Virupaksha’ और ‘Thandel’ जैसी फिल्मों में अपने शानदार कैमरा वर्क के लिए जाने जाते हैं।

दमदार स्टारकास्ट
फिल्म में लीड रोल इंद्र राम निभा रहे हैं। उनके साथ रविंद्र विजय, ताबा रीमा, ज्योति बनर्जी, सुनील थापा और आदुकलम नरेंद्र जैसे कलाकार नजर आएंगे।

कैसा है पोस्टर?
फिल्म के पहले पोस्टर में बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच एक रहस्यमयी और डरावना माहौल दिखाया गया है। इंद्र राम आंखें बंद किए हुए नजर आते हैं, उनके माथे पर पट्टी बंधी है, जबकि रविंद्र विजय हाथ में बंदूक लेकर उनका पीछा करते दिख रहे हैं। यह सीन फिल्म के थ्रिल और सस्पेंस की झलक देता है।

तकनीकी टीम और निर्माण
फिल्म का निर्माण वी ड्रीम फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है, जबकि संगीत गोकुल हर्षन ने दिया है। ‘डोंट स्लीप’ एक इंटेंस साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जो दर्शकों को सीट से बांधे रखने का वादा करती है।फिल्म की रिलीज डेट का अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि यह जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!