Friday, February 27, 2026
Homeअवर्गीकृतMumbai : आईपीएल सत्र के बाद संन्यास ले सकते हैं धोनी 

Mumbai : आईपीएल सत्र के बाद संन्यास ले सकते हैं धोनी 

Mumbai । नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के कारण चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) की कप्तानी संभाल रहे महेन्द सिंह धोनी का प्रदर्शन आईपीएल के इस सत्र में अच्छा नहीं रहा है।
वह फिटनेस समस्याओं से भी जूझते दिखे। इससे ये संकेत मिलते हैं कि धोनी इस सत्र के बाद शायद ही खेलते हुए दिखें। इस सत्र में सीएसके की टीम को प्रदर्शन भी बेहद खराब रहा और वह प्लेऑफ से भी शुरुआत में ही बाहर हो गयी।
उसके बाद से ही धोनी ने कहा था कि अब टीम अगले सत्र के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की तलाश कर रही है। जो बताता है कि धोनी आईपीएल से संन्यास ले सकते हैं। वैसे भी धोनी की उम्र 43 साल हो गयी है और अब उनके खेल में पहले वाली बात नहीं रह गयी है। वह पिछले आईपीएल में भी मांसपेशियों में खिंचाव से पीड़ित रहे थे। चोट की वजह से धोनी की लय भी प्रभावित हुई है।
टीम में अब नए खिलाड़ियों को शामिल किया जा रहा है जिसमें धोनी मेंटर की भूमिका निभा सकते हैं। उनका अनुभव सीएसके के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण होगा। दूसरी ओर, धोनी ऋतुराज को कप्तानी और फील्ड प्लेसमेंट के बारे में कुछ टिप्स सीखने में मदद कर सकते हैं।
धोनी आईपीएल के इतिहास में 100 पारी में नाबाद रहने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। धोनी के बाद सबसे ज्यादा बार नाबाद रहने वाले खिलाड़ी रविंद्र जडेजा हैं। जडेजा 80 बार ऐसा कमाल आईपीएल करियर में कर चुके हैं। वहीं तीसरे नंबर पर कायरन पोलार्ड हैं। वह 52 बार नाबाद रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...