मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंTuesday, 3 November 2026
विज्ञापन
होम›मनोरंजन›Mumbai : धनुष-कृति सैनन की जोड़ी मचाएगी धमाल
मनोरंजन

Mumbai : धनुष-कृति सैनन की जोड़ी मचाएगी धमाल

Akash Chaudhary

Mumbai ।हिंदी सिनेमा में अपनी अनोखी कहानियों और दिल को छू लेने वाली फिल्मों के लिए मशहूर निर्देशक आनंद एल राय एक बार फिर दर्शकों के लिए एक खास प्रेम कहानी लेकर आ रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म तेरे इश्क में का टीज़र हाल ही में रिलीज हुआ, जिसमें मुख्य भूमिकाओं में धनुष और कृति सैनन नजर आएंगे।

इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आनंद एल राय की फिल्में हमेशा अपनी गहरी भावनात्मक पकड़, वास्तविकता से जुड़ी कहानियों और बेहतरीन म्यूजिक के लिए जानी जाती हैं। रांझणा और तनु वेड्स मनु जैसी हिट फिल्मों के बाद, अब वह एक बार फिर से एक ऐसी प्रेम कहानी लेकर आ रहे हैं, जो न केवल भावनात्मक रूप से समृद्ध होगी बल्कि बड़े पैमाने पर दर्शकों को आकर्षित भी करेगी।

फिल्म तेरे इश्क में के टीज़र में धनुष और कृति सैनन की झलक ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फैंस इस नई जोड़ी को देखने के लिए उत्सुक हैं और उनकी केमिस्ट्री को लेकर कई अटकलें भी लगाई जा रही हैं। फिल्म में कई राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कलाकारों और तकनीशियनों का सहयोग भी देखने को मिलेगा, जिससे यह प्रोजेक्ट और भी खास बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *