Mumbai । शो ‘डॉ. आरंभि’ में आरंभि का किरदार निभा रही हैं,ऐश्वर्या खरे कहती हैं “वेलेंटाइन डे मेरे लिए सिर्फ रोमांटिक प्यार का दिन नहीं है, बल्कि परिवार और दोस्तों से मिलने वाले प्यार और सपोर्ट को भी सेलिब्रेट करने का दिन है। शो ‘’लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’के करण कुंद्रा से कहते हैं “प्यार तो हर दिन होना चाहिए, लेकिन वेलेंटाइन डे पर लोग इसे खास बनाते हैं, यह अच्छी बात है।
शो ‘’लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट की ’तेजस्वी प्रकाश कहती हैं “मुझे लगता है कि यह बहुत खूबसूरत है कि हमारे पास एक दिन है जो प्यार को सेलिब्रेट करने के लिए समर्पित है। शो ‘टू जूलियट जट्ट दी’ में नवाब का किरदार निभा रहे हैं, सैयद रज़ा कहते हैं “वेलेंटाइन डे हमें याद दिलाता है कि हमें उन रिश्तों को सराहना चाहिए जो हमारी जिंदगी को मायने देते हैं।
शो ‘टू जूलियट जट्ट दी’ में हीर का किरदार निभा रही हैं, जसमीत कौर कहती हैं “वेलेंटाइन डे मेरे लिए सिर्फ रोमांटिक प्यार का दिन नहीं है, बल्कि उन रिश्तों का दिन है जो हमें बनाते हैं।


