Thursday, July 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशMaharajganj : आपके एक सही वोट से सुनिश्चित हुआ विकास, सुरक्षा और...

Maharajganj : आपके एक सही वोट से सुनिश्चित हुआ विकास, सुरक्षा और सम्मान: सीएम योगी

महराजगंज में ₹208 करोड़ की 79 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Maharajganj । योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को महराजगंज में ₹208 करोड़ से अधिक लागत की 79 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और टूलकिट भी वितरित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का एक सही वोट विकास, सुरक्षा, रोजगार और सुशासन सुनिश्चित करता है, जबकि गलत वोट अराजकता और माफियावाद को बढ़ावा देता है।

“डबल इंजन सरकार ने बदली पूर्वांचल की तस्वीर”
मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने पूर्वांचल को माफिया, दंगा और भय के माहौल से बाहर निकालकर विकास, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, मजबूत सड़क नेटवर्क और रोजगार से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि पहले जनता का पैसा कब्रिस्तानों की बाउंड्री वॉल पर खर्च होता था, लेकिन अब मंदिरों के सौंदर्यीकरण और जनसुविधाओं के विकास पर लगाया जा रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि महराजगंज में बनेलिया माई बैराज, गोरखपुर-सोनौली फोरलेन और मजबूत सड़क नेटवर्क जैसी परियोजनाएं सही जनप्रतिनिधि चुनने का परिणाम हैं।

इंसेफेलाइटिस और ‘बीमारू’ टैग खत्म होने का दावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले महराजगंज इंसेफेलाइटिस, खराब स्वास्थ्य सेवाओं और अराजकता से जूझ रहा था, लेकिन अब मेडिकल कॉलेज, बेहतर सड़क संपर्क और सिंचाई सुविधाओं से जिले की तस्वीर बदल गई है। उन्होंने दावा किया कि महराजगंज, कुशीनगर और सिद्धार्थनगर से इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया गया है और उत्तर प्रदेश से “बीमारू” टैग समाप्त हो चुका है।

विपक्ष पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने सपा और कॉग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों ने हमेशा राममंदिर और काशी विश्वनाथ धाम जैसे कार्यों में बाधाएं खड़ी कीं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार में अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण संभव हो पाया।


माफिया का आतंक समाप्त हुआ”
सीएम योगी ने कहा कि अब प्रदेश में माफिया का आतंक खत्म हो चुका है। गरीबों की जमीनों पर कब्जा नहीं हो सकता और बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हर गरीब तक आवास, राशन, शौचालय और आयुष्मान योजना का लाभ पहुंचा रही है।

ईंधन बचत और जैविक खेती की अपील
मुख्यमंत्री ने पश्चिम एशिया संकट का जिक्र करते हुए लोगों से बिजली और ईंधन की बचत करने की अपील की। किसानों से यूरिया का कम उपयोग कर जैविक और कंपोस्ट खाद अपनाने को कहा। वहीं सराफा कारोबारियों से पुराने आभूषणों की रीमॉडलिंग को बढ़ावा देने का आग्रह किया।कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री दया शंकर मिश्रा विधायक ऋषि त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र सिंह, जय मंगल कनौजिया और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडे समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...