Saturday, February 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशLucknow : सुबह-सुबह हिली धरती, लखनऊ समेत कई जिलों में भूकंप से...

Lucknow : सुबह-सुबह हिली धरती, लखनऊ समेत कई जिलों में भूकंप से मचा हड़कंप

 

Lucknow । शुक्रवार सुबह शांत माहौल उस समय अचानक दहशत में बदल गया, जब राजधानी लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। पंखे, खिड़कियां और दरवाजे हिलने लगे तो लोग घबराकर घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। कुछ सेकंड के इस कंपन ने पूरे शहर में हलचल मचा दी।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप सुबह 7:32 बजे दर्ज किया गया। इसकी तीव्रता 3.7 रही, जबकि केंद्र गोंडा जिला था। भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर बताई गई है, जिससे झटके आसपास के जिलों में भी महसूस हुए।

सुबह चाय पी रहे लोग, स्कूल जाने की तैयारी कर रहे बच्चे और ऑफिस के लिए निकल रहे कर्मचारी अचानक सहम गए। अलीगंज, गोमती नगर, इंदिरा नगर, आलमबाग और हजरतगंज समेत कई इलाकों में लोगों ने कंपन महसूस किया। कई लोगों को पहले लगा कि कोई भारी वाहन गुजर रहा है, लेकिन कुछ ही पलों में भूकंप की पुष्टि हो गई।

भूकंप के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए और एक-दूसरे से हालचाल पूछते नजर आए। सोशल मीडिया पर भी लोग अपने अनुभव साझा करते रहे। किसी ने बर्तनों के खनखनाने की बात कही तो किसी ने बेड और कुर्सी के हिलने का जिक्र किया।

प्रशासन के मुताबिक, भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट रहे। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति सामान्य है और घबराने की जरूरत नहीं है।विशेषज्ञों का कहना है कि 3.7 तीव्रता का भूकंप हल्की श्रेणी में आता है और इससे आमतौर पर नुकसान नहीं होता। हालांकि, सतर्कता जरूरी है। भूकंप के दौरान खुले स्थान पर जाना और लिफ्ट के इस्तेमाल से बचना चाहिए।

अचानक आए इस झटके ने लोगों को कुछ पल के लिए डरा जरूर दिया, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...