Wednesday, January 14, 2026
Homeव्यापारLucknow : टाटा टी प्रीमियम इस स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर प्रदेश की...

Lucknow : टाटा टी प्रीमियम इस स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर प्रदेश की सांझी कला को कर रहा सम्मानित

Lucknow ।टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का प्रमुख चाय ब्रांड, टाटा टी प्रीमियम, ने ‘देश का गर्व’ इस मशहूर और प्रशंसित अभियान के 2025 संस्करण का शुभारंभ किया है। इस बार भारत की कुछ प्रतिष्ठित कला-रूपों से प्रेरित हाथ से पेंट की गई कलात्मक केतली को ‘देश का गर्व’ कलेक्शन में प्रस्तुत की गयी है। प्रदेश की केतली, मथुरा के घाटों पर फली-फूली पारंपरिक कागज़ की स्टेंसिल तकनीक, सांझी कला की बारीक नक्काशी से प्रेरित है।

 

 

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के पैकेज्ड बेवरेजेस (भारत और दक्षिण एशिया) के अध्यक्ष पुनीत दास ने कहा, “टाटा टी प्रीमियम में, हमारी हाइपरलोकल रणनीति में हम मानते हैं कि भारत की समृद्ध विविधता ही देश की सबसे बड़ी ताकत है। ‘देश का गर्व – प्रदेश की कला’ के साथ, हम न केवल कला का उत्सव मना रहे हैं, बल्कि भारत की समृद्ध चित्रकला को संरक्षित भी कर रहे हैं। हर चाय की केतली को एक गौरवशाली कहानी में बदल रहे हैं।

 

 

उपभोक्ता इस कहानी को अपना सकते हैं। वर्षों से, यह पहल भारत की समृद्ध संस्कृति को सम्मानित करने का हमारा तरीका रही है। इसमें हम न केवल स्वतंत्रता दिवस पर, बल्कि हर दिन, कला और तकनीक की शक्ति का उपयोग करके, समय, स्थान और पीढ़ियों से परे जाकर, भावपूर्ण कहानी को बयान करते हैं। इस वर्ष की प्रस्तुति में हमने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में भारतीय कला रूपों को जीवंत करने के लिए एआई की शक्ति का उपयोग किया है।

 

“इस वर्ष का ‘देश का गर्व’ कलेक्शन विशेष रूप से डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडाटइंडियाकीचायडाटकाम पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा, जिसकी 100% आय भारतीय सेना कौशल विकास केंद्रों के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षित करने और सशक्त बनाने के लिए समर्पित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...