Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशLucknow : फिर गूगल मैप बना मौत की वजह, सड़क हादसे में...

Lucknow : फिर गूगल मैप बना मौत की वजह, सड़क हादसे में दो युवतियों की दर्दनाक मौत

मैप के अनुसार गलत साइड में चल रही कार को कंटेनर ने मारी टक्कर
Lucknow । उत्तर प्रदेश में फिर गूगल मैप के बताए हुए रास्ते पर जाने से बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो युवतियों की दर्दनाक मौत हो गई है। दरअसल नैनीताल से लौट रहे कार सवारों को कंटेनर ने टक्कर मार दी थी। कार में कुल 4 लोग सवार थे, इसमें दो युवतियों की मौत हो गई है।

पुलिस ने बताया कि कार सवार गूगल मैप के बताए हुए रास्ते से वापस लौट रहे थे। पिछले साल नवंबर महीने में बरेली में तीन लोगों की मौत हो गई थी।

दरअसल मुरादाबाद जिले में गलत साइड आ रही कार में कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे के पीछे मुख्य वजह गूगल मैप को माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि नैनीताल से लौटते वक्त कार सवारों ने गूगल मैप का सहारा लिया था।

कार में दो लड़के और दो लड़कियां सवार थे। ये सभी नैनिताल से रोहतक वापस लौट रहे थे। तभी कार चालक ने गूगल मैप के जरिए दिल्ली जाने के प्रयास में मुरादाबाद बायपास की तरफ मोड़ दिया। कार के मुड़ते वक्त सामने से आ रहे कंटेनर ने कार को टक्कर मार दी है।

गूगल मैप की वजह से हुए हादसे ने फिर सभी को झकझोर दिया है। इससे पहले भी गूगल मैप की वजह से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इसी साल मार्च महीने में ग्रेटर नोएडा में गूगल मैप के सहारे जा रहे स्टेशन मास्टर की कार 30 फीट गहरे नाले में जा गिरी थी। इस हादसे में स्टेशन मास्टर भारत भाटी की मौत हो गई थी।

भारत भाटी शादी समारोह में जा रहे थे। तभी केंद्रीय विहार-2 सोसायटी के सामने से निकलने के बाद आगे जाकर रास्ता खत्म हो गया था। आगे नाला होने की वजह से उनकी कार उस नाले में जा गिरी थी। बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें निकाला गया था। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...