वृद्धावस्था पेंशन और छात्रवृत्ति से जुड़े मामलों को मिल रही प्राथमिकता
14568 हेल्पलाइन बनी सहारा, समाज कल्याण योजनाओं की समस्याओं का मिल रहा समाधान
Lucknow । उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां जमीनी स्तर पर असर दिखा रहीं हैं। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रिवांस रिड्रेसल सिस्टम) पोर्टल आम जनता की समस्याओं के समाधान का मजबूत माध्यम बन चुका है। डिजिटल तकनीक के जरिए शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण होने से लोगों का भरोसा सरकारी व्यवस्था पर बढ़ा है। खास बात यह है कि बुजुर्ग लाभार्थी घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज कर उसकी प्रगति की जानकारी भी प्राप्त कर रहे हैं।
घर बैठे दर्ज हो रहीं शिकायतें
आईजीआरएस पोर्टल के जरिए लोग घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज कर उसकी प्रगति की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। इससे सरकारी कार्यालयों के चक्कर कम हुए हैं और प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनी है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में ऑफलाइन शिकायत प्रणाली के जरिए लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। योगी सरकार की यह व्यवस्था सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है, जिससे आम जनता को सीधे राहत मिल रही है।
वृद्धावस्था पेंशन और छात्रवृत्ति से जुड़े मामलों को मिल रही प्राथमिकता
समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन, छात्रवृत्ति और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जा है। इससे बुजुर्गों और छात्रों को समय पर आर्थिक सहायता मिल रही है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए यह योजनाएं बड़ी राहत साबित हो रही हैं। विभाग की कोशिश है कि पात्र लाभार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी या देरी का सामना न करना पड़े।
14568 हेल्पलाइन बनी सहारा
समाज कल्याण विभाग से जुड़ी किसी भी समस्या, शिकायत या योजना संबंधी जानकारी के लिए नागरिक 14568 समाज कल्याण हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। इस हेल्पलाइन के माध्यम से वृद्धावस्था पेंशन, छात्रवृत्ति, पारिवारिक लाभ योजना समेत विभिन्न योजनाओं से जुड़ी शिकायतों और समस्याओं का समाधान कराया जा सकता है।


