Saturday, July 5, 2025
Homeउत्तर प्रदेशLucknow : बहू अपर्णा यादव की एक तस्वीर से मची हलचल, अब...

Lucknow : बहू अपर्णा यादव की एक तस्वीर से मची हलचल, अब मुलायम सिंह की जयंती के बहाने गर्माएगी राजनीति

Lucknow । उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। राज्य में भाजपा,सपा और कांग्रेस सहित कई दल अपनी अपनी ताकत दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि कई दल ऐसे भी हैं जो इन चुनाव में ज्यादा दखल नहीं दे रहे हैं,उसके कई कारण है। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी सभी की सभी सीटें जीतकर भाजपा को अपनी ताकत बताना चाहती है। इसके अलावा सपा जिस रणनीति पर काम कर रही है उससे ये अंदाजा लगाया जाने लगा है कि पार्टी सिर्फ उपचुनाव तक नहीं सोच रही है। इसके अलावा भविष्य की रणनीति पर भी विचार कर रही है।

भाजपा भी अच्छी तरह जानती है कि उसका मुख्य मुकाबला उत्तर प्रदेश में सपा के साथ ही है।
जबकि भाजपा का दावा है कि उप्र में उसकी ताकत लगातार बढ रही है। हाल में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव का एक होर्टिंग्स सियासी गलियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। यूपी उपचुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों के बीच नारे और पोस्टर्स वार चल रहा है। अब समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की 85वीं जयंती के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ स्थित कार्यालय के बाहर एक होर्डिंग लगाई गई है। जिसमें नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। इस होर्डिंग में मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव की भी तस्वीर है। जानकारी के मुताबिक इसे एक भाजपा कार्यकर्ता ने लगवाई है।मुलायम सिंह यादव की 85वीं जयंती के अवसर पर लखनऊ स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के बाहर एक होर्डिंग लगाई गई है। इसमें नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। साथ ही मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यावद की भी तस्वीर इस होर्डिंग पर है। इसे लेकर सपा और भाजपा में खलबली मची है। हालांकि इसे भाजपा कार्यकर्ता चौधरी विवेक बलियान ने लगवाया है। होर्डिंग पर लिखा है, श्रद्धेय नेताजी को 85वीं जयंती पर शत-शत नमन। भाजपा कार्यकता के इस कदम से राजनीतिक गलियारों पर चर्चा तेज हो गई है। यूपी के अलावा महाराष्ट्र में भी भाजपा और सपा के बीच पोस्टर्स और नारे को लेकर जमकर राजनीति हो रही है।
मुलायम का जन्मदिन 22 नवम्बर को
समाजवादी पार्टी की महानगर इकाई पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाने की योजना बना रही है। इस सिलसिले में महानगर अध्यक्ष फ़ाख़िर सिद्दीकी ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की, जिसमें 22 नवंबर को कैसरबाग़ में विशाल भण्डारे का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इस भण्डारे में 2100 लोगों को भोजन प्रदान किया जाएगा। चर्चा इस बात पर है कि यहां जुटने वाले नेताओं में कई दिग्गज नेता भी शामिल हो सकते हैं।

https://parpanch.com/kanpur-himanshu-anurag-alok-topped-in-science-and-quiz-competition

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

Kanpur: अब दिसंबर में होंगे यूपीसीए के रजिस्ट्रेशन

यूपीसीए की क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया फैसलाKanpur: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन अब दिसंबर में होंगे। मंगलवार को कानपुर स्थित...