Saturday, May 31, 2025
Homeउत्तर प्रदेशLucknow :  भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ दर्ज एफआईआर में...

Lucknow :  भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ दर्ज एफआईआर में जोड़ी गई 11 धाराएं

Lucknow। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे भारत में गुस्से का माहौल है। लोग नरसंहार के लिए पाकिस्तान की तीखी आलोचना कर मोदी सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

इतना ही नहीं विपक्षी दलों ने कहा है कि मोदी सरकार आतंक के खिलाफ जो भी कार्रवाई करेगी, वे उसका समर्थन करते है। लेकिन इस बीच भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर के वीडियो को लेकर विवाद बढ़ गया है। नेहा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें 11 धाराएं जोड़ी गई हैं।

नेहा ने वीडियो पोस्ट करके कहा था कि पहलगाम हमला मोदी सरकार की चूक के कारण हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस मुद्दे का इस्तेमाल बिहार चुनाव में वोट हासिल करने के लिए करेगी। लखनऊ में नेहा के खिलाफ वीडियो को लेकर अभय सिंह नाम के शख्स ने एफआईआर दर्ज कराई है। नेहा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 (बीएनएस) की 10 अलग-अलग धाराओं और आईटी अधिनियम की धारा 69ए के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दरअसल वीडियो में नेहा कहती हैं, एक फोन कॉल से दूसरे देशों में युद्ध रुकवाने वाले अपने देश में आतंकवादी घटना नहीं रुकवा सके। अंधभक्त मुझसे कह रहे हैं कि ऐसी बातों पर राजनीति और सवाल नहीं करना चाहिए। तब किस बात पर सवाल करूं? शिक्षा और स्वास्थ्य पर, जिसे सवाल ही नहीं समझा जाता है। बेरोजगारी पर? जिसके जवाब में तुम्हारे अब्बा पकौड़ा तलने की सलाह देते हैं। जब देश की राजनीति हिंदू-मुसलमान पर हो रही है, आतंकवादी हमले में देश के लोग मारे जा रहे हैं, तब सवाल किस मुद्दे पर करूं? नेहा कहती हैं, मोदी सरकार में आतंकवादी हमला हुआ तो सवाल क्या जिन्ना और नेहरू से पूछा जाएगा?

पाकिस्तान ने नेहा के वीडियो का इस्तेमाल अपने बचाव और भारत के खिलाफ प्रॉपगैंडा चलाने में किया। पाकिस्तानी हैंडल्स नेहा के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करके लिख रहे हैं, इस भारतीय लड़की ने पहलगाम हमले के पीछे की सच्चाई और कारण का खुलासा किया।

अपने ऊपर दर्ज एफआईआर के सदंर्भ में नेहा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पोस्ट किया, मेरे ऊपर लखनऊ में एफआईआर हो गई है… होनी भी चाहिए। एक मामूली लड़की इतने बड़े लोकतंत्र में सवाल कैसे पूछ सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

Kanpur: अब दिसंबर में होंगे यूपीसीए के रजिस्ट्रेशन

यूपीसीए की क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया फैसलाKanpur: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन अब दिसंबर में होंगे। मंगलवार को कानपुर स्थित...