Saturday, February 14, 2026
HomeकानपुरKanpur : भाजपाइयों ने पीएम के मन की बात सुनी,किया वृक्षारोपण

Kanpur : भाजपाइयों ने पीएम के मन की बात सुनी,किया वृक्षारोपण

Kanpur ।भारतीय जनता पार्टी उत्तर द्वारा बूथों पर मन की बात, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर माल्यार्पण व वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया।*
कानपुर।भारतीय जनता पार्टी उत्तर द्वारा प्रत्येक बूथ पर मोदी जी के मन की बात, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर माल्यार्पण व बूथों पर वृक्षारोपण किया गया।

#kanpur

इस ही क्रम में भारतीय जनता पार्टी उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने वार्ड 64 सर्वोदय नगर के बूथ नंबर 34 पर मोदी जी की मन की बात सुनी , डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की इसके बाद वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से, पार्षद नीरज बाजपेई,मंडल अध्यक्ष अजय राय,अरुण पाल,अरुण दुबे, रवि दुबे,प्रतीक चौरसिया आदि उपस्थिति थे।

#kanpur

महापौर प्रमिला पाण्डेय ने रामलला मंडल में बूथ अध्यक्ष के घर पर पीएम की मन की बात सुनी।इसके पश्चात महापौर ने स्व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने जानकारी दी कि आज के तीनों कार्यक्रमों के लिए पार्टी ने शक्ति केंद्र स्तर पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं नेताओं को संयोजक बनाया था ।

 

 

 

 

आज कानपुर उत्तर जिले के कुल 1258 बूथों पर मन की बात , डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई व प्रत्येक बूथ पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...