Friday, March 27, 2026
HomeखेलKanpur : युवराज के शतक से एसएलएस की बड़ी जीत, बंसीवाला भी...

Kanpur : युवराज के शतक से एसएलएस की बड़ी जीत, बंसीवाला भी चमका

Kanpur । टेनिस क्रिकेट प्रीमियर लीग (टीसीपीएल-2) में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में बंसीवाला इनक्रेडिबल्स ने केइया प्लाईवुड सेंटर को सात विकेट से मात दी। दूसरे मैच में एसएलएस सुपर किंग्स ने सिंहवानी सिंहम्स को 224 रन से पराजित किया।
आर्यनगर स्थित टीएसएच मैदान पर खेले गए मैच में केइया प्लाईवुड सेंटर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 78 रन बनाए।

जवाब में बंसीवाला इनक्रेडिबल्स ने 4.5 ओवर तीन विकेट पर 79 रन बनाकर मैच जीता। प्लेयर ऑफ द मैच अमोल को चुना गया। दूसरे मैच में एसएलएस सुपर किंग्स ने 15 ओवर में 293 रन बनाए। टीम से युवराज सिंह के शानदार 110 रन की शतक ने पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंहवानी सिंहम्स की पूरी टीम 10.1 ओवर में 69 रन पर ही ढेर हो गई। दिव्य को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। आईटीसीएसए के अर्पित चतुर्वेदी ने लीग की सराहना करते हुए कहा कि टीसीपीएल-2 खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच प्रदान कर रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...