Wednesday, March 25, 2026
HomeखेलKanpur : यूसुफ़-अनिका के सपनों को मिला पंख

Kanpur : यूसुफ़-अनिका के सपनों को मिला पंख

Kanpur । । कानपुर विद्या मंदिर स्पोर्ट्स एकेडमी व कॉस्को फिटनेस एंड स्पोर्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में बैडमिंटन खिलाड़ियों मो. यूसुफ और अनिका शर्मा को पूरे वर्ष के अभ्यास के लिए लगभग एक लाख रुपये मूल्य की खेल सामग्री प्रदान की गई। दोनों खिलाड़ी बिठूर स्थित स्कॉलर मिशन पब्लिक स्कूल के छात्र हैं और स्वरूप नगर स्थित कानपुर विद्या मंदिर स्पोर्ट्स एकेडमी में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

कार्यक्रम में एकेडमी के अध्यक्ष डॉ. डीसी गुप्ता और कॉस्को फिटनेस एंड स्पोर्ट्स के एरिया मैनेजर सुभाष गौतम ने कहा कि बैडमिंटन खेल को प्रोत्साहित करने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा और भविष्य में भी एकेडमी के खिलाड़ियों को समर्थन मिलता रहेगा। एकेडमी के चीफ हेड कोच सुशील गुप्ता ने बताया कि उपलब्ध कराई गई खेल सामग्री खिलाड़ियों के तकनीकी विकास में सहायक सिद्ध होगी।

जिससे वह राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। इस मौके पर आरके गुप्ता, संजय प्रजापति, अनुज गौतम, योगेश बिष्ट, मो. आसिफ, आयुष मिश्रा, गौरव सोनकर आदि मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...