Friday, February 20, 2026
HomeखेलKanpur : मैट पर छाए युवा खिलाड़ी, रोमांचक मुकाबलों में जीते खिताब

Kanpur : मैट पर छाए युवा खिलाड़ी, रोमांचक मुकाबलों में जीते खिताब

Kanpur । छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार को दो दिवसीय अंतर-महाविद्यालयीय ताइक्वांडो व वुशू (पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता हुई। यह प्रतियोगिता एसएन सेन बीपीजी कॉलेज की देखरेख में विश्वविद्यालय परिसर में हुई। इसमें विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के लगभग 17 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता के दौरान ताइक्वांडो (पुरुष वर्ग), वुशू (पुरुष व महिला वर्ग) और पूमसे (पुरुष वर्ग) के विभिन्न भार वर्गों में रोमांचक मुकाबले हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सुमन व शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रोफेसर प्रीति पांडे ने दीप प्रज्वलन व मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस मौके पर महिला महाविद्यालय की शारीरिक ​शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर दीपाली निगम आदि मौजूद रहीं।

इस मौके पर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रोली मिश्रा, डॉ. कोमल सरोज, प्रोफेसर मीनाक्षी व्यास समेत अन्य ​शिक्षकगण मौजूद रहीं। महिला वर्ग की ताइक्वांडो प्रतियोगिता 21 फरवरी को आयोजित की जाएगी।

ताइक्वांडो क्योगी परिणाम (पुरुष वर्ग)
अंडर 54 किग्रा में विशाल कश्यप (रवि लाल हर देवी सिंह कॉलेज) अंडर 58 किग्रा में सनी दिवाकर (श्री बाबू सिंह कॉलेज) अंडर 63 किग्रा में कुनाल भाटी (सीएसजेएम विश्वविद्यालय) अंडर 68 किग्रा में सागर दिवाकर (गिर्राज देवी पीजी कॉलेज)अंडर 74 किग्रा में राजकुमार (क्राइस्ट चर्च कॉलेज) अंडर 80 किग्रा में अश्विन धर द्विवेदी (सीएसजेएम विश्वविद्यालय)
अंडर 87 किग्रा में विक्रांत अग्निहोत्री (सीएसजेएम विश्वविद्यालय) ओवर 87 किग्रा में शिव सिंह (सीएसजेएम विश्वविद्यालय)पूमसे परिणाम:::इंडिविजुअल: प्रणव ओझा (डीएएमएस कॉलेज)टीम पूमसे में पारस सिंह, अर्जुन सिंह व अंतरिक्ष वर्मा विजेता बने।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...