Wednesday, April 15, 2026
HomeकानपुरKanpur : मेट्रो के बारादेवी-नौबस्ता एलिवेटेड सेक्शन में थर्ड रेल का काम...

Kanpur : मेट्रो के बारादेवी-नौबस्ता एलिवेटेड सेक्शन में थर्ड रेल का काम शुरू

बारादेवी से नौबस्ता के बीच 750 वोल्ट थर्ड रेल सिस्टम के उपकरण लगाने की हुई शुरुआत*

Kanpur ।उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लि. (यूपीएमआरसी) की टीम ने कानपुर मेट्रो के कॉरिडोर-1 (आईआईटी – नौबस्ता) के अंतर्गत लगभग 5 किमी लंबे बारादेवी-नौबस्ता एलिवेटेड सेक्शन में थर्ड रेल सिस्टम इन्स्टॉल करने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए पिछले कुछ दिनों से बारादेवी स्टेशन के पास थर्ड रेल सिस्टम के उपकरणों को क्रेन के माध्यम से मेट्रो वायाडक्ट पर पहुंचाने की प्रक्रिया चल रही थी।

#kanpurथर्ड रेल सिस्टम के अंतर्गत सबसे पहले ब्रैकेट्स लगाने के कार्य की शुरूआत कर दी गई है। विदित हो कि इस सेक्शन पर ट्रैक निर्माण का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। हाल ही में बारादेवी से नौबस्ता तक रेल (पटरी) के वेल्डिंग का काम भी पूरा कर लिया गया है।

थर्ड रेल प्रणाली में पारंपरिक तौर पर प्रयोग होने वाली ओएचई (ओवर हेड इक्युपमेंट) प्रणाली की जगह पर ट्रैक के समानांतर बिछी हुई थर्ड रेल का प्रयोग किया जाता है। 750 वोल्ट डीसी करंट पर चलने वाली कानपुर मेट्रो ट्रेनें परिचालन हेतु इसी थर्ड रेल का प्रयोग करतीं हैं।

थर्ड रेल ट्रैक्शन सिस्टम और इसके फायदे:

* थर्ड रेल प्रणाली के अंतर्गत ट्रेनों के परिचालन के लिए बिजली की सप्लाई ट्रैक के समानांतर बिछी हुई थर्ड रेल से मिलती है साथ ही, यह सप्लाई डायरेक्ट करंट (डीसी) होती है।* थर्ड रेल ट्रैक्शन सिस्टम का मेंटेनेंस कम होता है क्योंकि इसमें पतंगबाज़ी वगैरह की वजह से बिजली की सप्लाई ट्रिप या बाधित होने की आशंका नहीं होती।

* क्योंकि थर्ड रेल सिस्टम में बिजली के तारों का कोई सेटअप बाहरी तौर पर दिखाई नहीं देता, इस वजह से यह सिस्टम शहर के इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुंदर बनाए रखने में भी मददगार होता है।
थर्ड रेल इंस्टॅालेशन आरंभ होने पर मेट्रो टीम को बधाई देते हुई उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री सुशील कुमार ने कहा, “कानपुर मेट्रो के बारादेवी-नौबस्ता एलिवेटेड सेक्शन पर ट्रैक निर्माण का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।

अब इसी के समानांतर थर्ड रेल इंस्टॉल करने के काम की भी शुरुआत कर दी गई है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही कानपुर मेट्रो की टीम मोतीझील से कानपुर सेंट्रल तक यात्री सेवा के विस्तार के लिए भी पूरी प्रतिबद्धता से तैयारी कर रही है। सीएमआरएस द्वारा निरीक्षण प्रक्रिया पूरी होने और अनुमोदन प्राप्त करने के बाद आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक यात्री सेवा आरंभ हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!