Monday, February 9, 2026
HomeखेलKanpur : वंडर वूमेन ने सिटी क्लब को हराया

Kanpur : वंडर वूमेन ने सिटी क्लब को हराया

Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित केडीएमए लीग में सोमवार को खेले गये दो मुकाबलों में वंडर वूमेन ने सिटी क्लब को 23 रनों से हराया। वहीं पैरामाउंट और स्पोर्टिंग यूनियन के बीच खेला गया मुकाबला टाई रहा।

पीएसी मैदान में पहले बल्लेबाजी करने उतरी वंडर वूमेन की पूरी टीम 34.2 ओवर में 207 रनों पर पवेलियन लौटी। टीम से प्रियंका चौरसिया ने 71 रनों की शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली। सिटी क्लब से उत्कर्ष और अनमाल सिंह ने 3-3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिटी क्लब की पूरी टीम 35.2 ओवर में 184 रनों पर ढेर हो गयी। टीम से केशव पोरवाल ने 42 और मोहित तिवारी ने 40 रन बनाए वहीं विजयी टीम से प्रियंका चौरसिया ने तीन, माही राजपूत, प्रियांशी सिंह और सिमरन भाटी ने 2-2 विकेट हासिल किये।

सप्रू मैदान में दूसरे मैच में पैरामाउंट क्लब ने आयुष श्रीवास्तव के 89 रनों की मदद से 40 ओवर में 9 विकेट पर 214 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में स्पोर्टिंग यूनियन की टीम भी 40 ओवर में 9 विकेट पर 214 रन ही बना सकी और मुकाबला टाई हो गया। टीम से आदित्य यादव ने 55, अनुग्रह तिवारी ने 47 और प्रतीक झा ने 42 रन बनाए।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...