Saturday, June 28, 2025
HomeकानपुरKanpur : मेट्रो की महिला यात्रियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

Kanpur : मेट्रो की महिला यात्रियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

मोतीझील मेट्रो स्टेशन पर विद्यार्थियों ने रंगोली बनाकर दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश;
विशेष मेट्रो राइड का भी हुआ आयोजन

Kanpur । मेट्रो ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जागरूकता सत्र और विविध सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया। मोतीझील स्टेशन पर एनजीओ हमराही फाउंडेशन के सदस्यों ने महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। आईटीआई पांडुनगर की छात्राओं ने मोतीझील स्टेशन पर रंगोली बनाकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।

#kanpurडॉ. मनोहर लोहिया परास्नातक महाविद्यालय और आईटीआई पांडुनगर से आई छात्राओं और शिक्षकों के लिए इस अवसर पर विशेष रूप से सजे हुए कोच में मेट्रो राइड का भी आयोजन किया गयमेट्रो ने आज महिला यात्रियों को आत्मरक्षा कौशल से लैस करने और उन्हें उनके अधिकारों के बारे सजग करने के उद्देश्य से मोतीझील स्टेशन पर एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया।

सत्र की शुरुआत दोपहर लगभग 12:00 बजे से हुई। एनजीओ हमराही फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस सत्र में प्रशिक्षित पेशेवरों ने महिला प्रतिभागियों के साथ आत्मरक्षा तकनीक, कानूनी अधिकार और यौन उत्पीड़न से निपटने के उपाय, जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण चर्चा की।

इस इंटरैक्टिव सत्र में आत्मरक्षा प्रदर्शनों को भी शामिल किया गया था जिससे महिलाएं हर तरह की परिस्थिति का आत्मविश्वास के साथ सामना करने के लिए तैयार हो सकें। यात्रियों ने इस पहल के लिए मेट्रो की सराहना की।

*रंगोली के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश*
जागरूकता सत्र के बाद आईटीआई पांडुनगर से आई छात्राओं; खुशबू शर्मा, वान्या विश्वकर्मा, रोशनी सोनी, संगीता पाल और रैना गुप्ता ने सुंदर रंगोली बनाकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।

महिला दिवस के विशेष अवसर पर राम मनोहर लोहिया परास्नातक महाविद्यालय और आईटीआई पांडुनगर से आई छात्राओं के लिए मोतीझील से आईआईटी तक मेट्रो जॉयराइड का भी आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने संदेशपरक गीत सुनाए और अंताक्षरी का आनंद भी लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

Kanpur: अब दिसंबर में होंगे यूपीसीए के रजिस्ट्रेशन

यूपीसीए की क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया फैसलाKanpur: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन अब दिसंबर में होंगे। मंगलवार को कानपुर स्थित...