Wednesday, January 14, 2026
HomeकानपुरKanpur : कजरी गीत पर महापौर संग महिला पार्षद झूमीं

Kanpur : कजरी गीत पर महापौर संग महिला पार्षद झूमीं

Kanpur । नगर निगम मुख्यालय स्थित प्रमिला सभागार में महापौर के द्वारा हरियाली तीज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ उच्च शिक्षा राज्य मंत्री, रजनी तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में बढ चढ़कर हिस्सा लेती है, इसलिये महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही है।

#kanpur

सावन माह बहुत ही पवित्र माह माह माना जाता है, सावन माह में ही पूर्वाचल में कजरी का आयोजन किया जाता है। हरियाली तीज कार्यक्रम में झूला एवं पूर्वान्चल का कजरी गीत गाया गया। कजरी गीतों ‘‘रेलिया बैरंग पिया को लिये जाये रे, सावन का महीना पवन करे शोर गीतो पर झूमने को मजबूर कर दिया।

#kanpur

इस अवसर पर महिला पार्षद विद्या देवी,नीलम बाथम,कुंती निषाद,आरती त्रिपाठी, नीलम शुक्ला, वन्दना शर्मा, आरती गौतम, नित्या वाजपेई पूर्व पार्षद निर्मला मिश्रा सहित भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों में भाजपा महिला मोर्चा उत्तर जिलाध्यक्ष सरोज सिंह, भााजपा महिला मोर्चा की दक्षिण जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी व भाजपा नेत्री पुष्पा तिवारी, मंजू त्रिपाठी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...