Kanpur । दो दिवसीय मंडलीय पावरलिफ्टिंग एवं ओपन डेडलिफ्ट चैम्पियनिशप में वीएसएसडी कालेज ओवरऑल चैम्पियन बना। सेठ मोतीलाल खेड़िया में विद्यालय के अध्यक्ष सुभाष खेड़िया, सचिव कमल किशोर गुप्ता, भारती ताई ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। जिला संघ के सचिव सौरभ गौर ने जानकारी दी कि वीएसएसडी कालेज ने पहला, द फिटनेस हाउस जिम ने दूसरा तथा फाइव सिक्स सेवन जिम ने तीसरा स्थान हासिल किया।

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में सब-जूनियर में सिद्धार्थ भास्कर, जूनियर में मनीष, सीनियर में अशोक मोर्य, मास्टर में मनोज कुमार सैनी और स्पेशल चाइल्ड में कुश चतुर्वेदी ने स्ट्रॉंग मैन का पुरस्कार जीता। महिला जूनियर और सीनियर वर्ग में रेशमा पटेल तथा मास्टर में आभा शर्मा स्ट्रॉंग वूमेन बनीं। अशोक मोर्य और ओजल बाजपेयी सर्वश्रेष्ठ लिफ्टर बने।
इस मौके पर रीना सिंह, सुलोचना, डॉ. रजत आदित्य दीक्षित, अवधेश त्रिपाठी, मनिंद्र कुमार, विवेक मिश्रा, राहुल शुक्ला, राजेश दीक्षित, नीरज कुमार, अनिल कुशवाहा, सुधांशु आर्या, मो. ज़ीशान, डॉ. चंपा रमानी, डॉ अचिंत अग्रवाल, शशांक शुक्ला, राहुल तिवारी, तपस्या गौतम, सूरज भान, हिमांशु, मयंक गुप्ता, गौरव जैसवार,अभ्युदय शुक्ला, अनमोल पाण्डेय,सोनम, सौरभ, योगेंद्र, असीम राजपूत आदि गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।


