Saturday, February 21, 2026
HomeखेलKanpur: पीपीएन को हराकर वीएसएसडी कालेज बना चैम्पियन

Kanpur: पीपीएन को हराकर वीएसएसडी कालेज बना चैम्पियन

  • अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता

Kanpur: सीएसजेएमयू के तत्वावधान में अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को फाइनल मैच खेला गया। जिसमें वीएसएसडी कॉलेज ने पीपीएन कॉलेज को 20 रनों से पराजित कर ​खिताब जीता।
फूलबाग ​स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में वीएसएसडी कॉलेज ने 20 ओवर में छह विकेट पर 162 रन बनाए। इसमें निलेश कौल ने 44, विराट सिंह ने 29 व अ​भिषेक ने 27 रन की पारियां खेली, गेंदबाजी में जगत राजन, अनमोल मिश्रा ने दो-दो, रोनित चौधरी व देवांश स्वरूप ने एक-एक को आउट किया। जवाब में पीपीएल कॉलेज की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 142 रन ही बना सकी। जिसमें मो. अली ने 53, देवांश स्वरूप ने 23 रन बनाए, तो गेंदबाजी में राहुल पाल, सचिव यादव ने तीन-तीन, अर्जुन तिवारी ने दो और ​शिवेंद्र श्रीवास्तव ने एक को आउट किया।

मैच की समाप्ति पर ​वि​शिष्ठ अति​थि डीएवी कॉलेज के प्राचार्य अरुण कुमार दी​क्षित, एसीपी आशुतोष सिंह, कानपुर विश्वविद्यालय के खेल सचिव प्रभाकर पाण्डे ने विजेता टीम वीएसएसडी कॉलेज को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सुमित अवस्थी, रजत दी​क्षित, एहसान इमरान, आयोजन सचिव मृत्युंजय कुमार सिन्हा आदि सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...