Wednesday, February 11, 2026
HomeखेलKanpur : विराट की नाबाद पारी से एचएस एकेडमी की जीत

Kanpur : विराट की नाबाद पारी से एचएस एकेडमी की जीत

Kanpur ।  कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में मंगलवार को एक मैच हुआ। इसमें एचएस एकेडमी ने कानपुर साउथ एकेडमी को तीन विकेट से पराजित किया।किदवईनगर के कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए मुकाबले में कानपुर साउथ एकेडमी ने 28.5 ओवर में 126 रन बनाए।

टीम की ओर से सार्थक राणा ने 31, मानस ने 20 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सेजल ने चार, चिमन्य गौड़ ने तीन विकेट अपने नाम किए। जवाब में एचएस एकेडमी ने 34.1 ओवर में सात विकेट पर 127 रन बनाकर मैच जीता।

जीत में विराट ने नाबाद 45 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में आदित्य श्रीवास्तव ने दो, विनम्र तिवारी व अर्पित राय ने एक-एक विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच सेजल को चुना गया। यह जानकारी केसीए सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...