Wednesday, March 4, 2026
HomeखेलKanpur : विकास और प्रांशु बने श्रेष्ठ धावक

Kanpur : विकास और प्रांशु बने श्रेष्ठ धावक

Kanpur दो दिवसीय मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किदवईनगर स्थित स्व. रतनलाल शर्मा स्टेडियम में हुआ। इसमें मंडल की कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, फर्रुखाबाद, औरैया, इटावा की टीमों ने प्रतिभाग किया।

#kanpur

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कमिश्नर के. विजयेन्द्र पांडियन, एडी बेसिक राजेश कुमार वर्मा, बीएसए सुरजीत कुमार सिंह ने सरस्वती मां की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर व खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर जिला व्यायाम शिक्षक विकास तिवारी, रीता देवी, राजेश यादव, सुरेश गौर, संजय तिवारी, शालिनी सिंह, जरयाब अहमद, रत्नेश द्विवेदी, विपिन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

#kanpur

पहले दिन ये रहे विजेता खिलाड़ी–प्राइमरी स्तर बालक वर्ग की 50मी. दौड़ में औरैया मंडल से सूरज, 100मी. में इटावा मंडल से हर्ष, 200मी. और 400मी. में कानपुर नगर मंडल से विकास प्रथम रहे। प्राइमरी स्तर बालिका वर्ग की 50मी. व 100मी. दौड़ में कानपुर देहात से तपसीर, 200मी.में कानपुर देहात से लक्ष्मी और 400मी. दौड़ में औरेया मंडल से उमादेवी प्रथम रहीं।
#kanpur
उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 100मी. दौड़ में कानपुर देहात से प्रांशु, 200मी. दौड़ इटावा से मनीष, 400मी. दौड़ इटावा से गोविंद प्रथम रहे। उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग 100मी. दौड़ कानपुर देहात से सोनिका, 200मी. में फर्रुखाबाद से शिवांकी, 400मी. में कानपुर देहात से सोनिका प्रथम रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...