Kanpur । कानपुर कमिश्नरेट के पश्चिमी जोन डीसीपी एसएम क़ासिम आबिदी की सख्त निगरानी और बिठूर थाना प्रभारी अशोक सरोज की सतत कार्रवाई के चलते क्षेत्र में वाहन चोरी के मामलों में लगातार कमी आई है। इसी के तहत पुलिस ने मंधना क्षेत्र में घेराबंदी कर अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन शातिर आरोपियों—अमित सोनी उर्फ बाला (35), सुनील सोनी उर्फ सोनू (30) और सूरज कमल को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल, एक चेसिस, दो नंबर प्लेट, एक मोबाइल और चोरी के माल की बिक्री से अर्जित 4700 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह आसपास के क्षेत्रों से बाइक चोरी कर उन्हें खोलकर स्क्रैप के रूप में बेचता था। मुख्य आरोपी अमित सोनी पहले भी कई वाहन चोरी मामलों में जेल जा चुका है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेज दिया।


