Wednesday, March 26, 2025
HomeखेलKanpur : कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा 

Kanpur : कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा 

Kanpur।शहर के कबड्डी संघ में पदाधिकारियों के बीच आपसी कुश्ती चल रही है। इससे आहत होकर कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष विनय कुमार ने मंगलवार को पत्र जारी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पद छोड़ने से पहले उपाध्यक्ष ने जारी पत्र में संघ में कुछ पदाधिकारियों की ओर से हो रही मनमानी को मुख्य कारण बताया।
उन्होंने बताया कि पिछले महीने शहर में स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

इसमें व्यवस्था में लगे कुछ खिलाड़ियों के साथ शहर के ही खिलाड़ियाें ने मारपीट की। इसमें कई खिलाड़ियों को गंभीर चोट आई और मामला पुलिस तक पहुंचा। उपाध्यक्ष ने बताया कि पूरे घटनाक्रम के बाद कबड्डी संघ ने बैठक कर अराजकता करने वाले खिलाड़ियों को डिबार करने का निर्णय लिया था। लेकिन एक महीने बीत जाने के बाद उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। दूसरी ओर एसोसिएशन के कुछ पदाधिकारियों ने उन्हें बुंदेलखंड कबड्डी लीग में खेलने के लिए भेज दिया। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हुई बैठक में उन्हें उपाध्यक्ष होने के बाद भी नहीं बुलाया गया।

इसलिए वे अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उपाध्यक्ष ने एसोसिएशन में कुछ लोगों पर लगातार मनमानी करने और कबड्डी खेल के साथ खिलवाड़ करने की बात कही। इस बारे में कबड्डी संघ के संरक्षक वीर सिंह गहलोत ने बताया कि विनय का इस्तीफा करीब एक वर्ष पहले ही स्वीकार कर लिया गया था। वे वर्तमान में उपाध्यक्ष नहीं हैं। जिन खिलाड़ियों की बात वे कर रहे हैं। उन पर कार्रवाई की जा रही है। अभी उनको नोटिस दिया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

Kanpur: अब दिसंबर में होंगे यूपीसीए के रजिस्ट्रेशन

यूपीसीए की क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया फैसलाKanpur: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन अब दिसंबर में होंगे। मंगलवार को कानपुर स्थित...