Friday, February 20, 2026
HomeखेलKanpur : स्व.मुकेश साहू मेमोरियल पैरा ट्रॉफी का उत्तर प्रदेश-ए बना चैम्पियन

Kanpur : स्व.मुकेश साहू मेमोरियल पैरा ट्रॉफी का उत्तर प्रदेश-ए बना चैम्पियन

Kanpur । उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन फॉर फिजिकली चैलेंज्ड की ओर से आयोजित स्व. मुकेश साहू मेमोरियल पैरा टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 फाइनल मैच खेला गया। इसमें उत्तर प्रदेश-ए ने उत्तर प्रदेश-बी को 12 रन से हराकर ​खिताब जीता। उत्तर प्रदेश-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 158 रन बनाए।
जवाब में उत्तर प्रदेश-बी की पूरी टीम 20 ओवर में 146 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच चंद्र शेखर को चुना गया।कासिम खान को श्रेष्ठ बल्लेबाज, विजय कुमार को श्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया और सभी को पांच-पांच सौ रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
जबकि, विजेता उत्तर प्रदेश-ए टीम को ट्रॉफी व 11 हजार रुपये और उपविजेता टीम को ट्रॉफी व 5500 रुपये पुरस्कार के रूप में दिए गए। मुख्य अति​थि करन महाना ने सभी ​खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर तक्ष​शिला स्कूल के प्रबंधक अनिल चौरसिया, कपिल पांडे, बाबू राय, साजन राय, सचिन पाल, लेख चंद्र, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...