Wednesday, April 15, 2026
HomeखेलKanpur : उत्कर्ष वर्धन सिंह ने शूटिंग में जीता रजत पदक

Kanpur : उत्कर्ष वर्धन सिंह ने शूटिंग में जीता रजत पदक

Kanpur । जयपुर के राजस्थान में 7 सितंबर को हुई शूटिंग प्रतियोगिता में शहर के उत्कर्ष ने 25 मीटर पिस्टल इवेंट में 400 में से 366 अंक अर्जित कर शहर का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल और 25 मीटर पिस्टल दोनों वर्गों में आगामी दिसंबर में नई दिल्ली स्थित करणी सिंह शूटिंग रेंज में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया।
जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के कक्षा 11वीं के छात्र व विद्यालय के स्पोर्ट्स कैप्टन उत्कर्ष वर्धन सिंह ने शूटिंग खेल में यह उपलिब्ध अपने नाम की। इससे पहले भी जुलाई में उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित 38वीं ओपन इंडिया 10 मीटर एयर पिस्टल व राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में उत्कर्ष ने 400/346 अंक प्राप्त किए थे। करीब 2000 शूटरों के बीच 146वां स्थान हासिल कर उन्होंने अगले नेशनल में अपनी जगह बनाई।
इसी वर्ष कानपुर यूथ ओलम्पिक में अंडर-19 वर्ग में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यह जानकारी विद्यालय के खेल प्रशिक्षक आशुतोष सत्यम झा ने जानकारी दी। गुरुवार को विद्यालय के सभागार में प्रधानाचार्य अनिल त्रिपाठी, उपप्राचार्या डॉ. नमिता गुप्ता, आशुतोष सत्यम झा व नारायण कोस्टा ने उन्हें पदक पहनाकर सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!