Saturday, February 28, 2026
HomeखेलKanpur : त्रिपुरा से भिड़ंत के साथ यूपी का विजय मर्चेंट मिशन...

Kanpur : त्रिपुरा से भिड़ंत के साथ यूपी का विजय मर्चेंट मिशन आरंभ

उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से सात दिसंबर को कर्नाटक के सिमाेगा में शुरू होने वाली विजय मर्चेंट ट्राफी के लिए जूनियर खिलाड़ियों के नाम फाइनल हो गए हैं। इसकी घोषणा जल्द ही एसोसिएशन की ओर से की जाएगी।

शुक्रवार को ट्रायल मैच के अंतिम दिन प्रदेश के 32 खिलाड़ियों के प्रदर्शन को जूनियर चयन समिति के चेयरमैन कमलकांत कनौजिया व सदस्य बृजेंद्र सिंह, अरविंद सोंलकी, रंजीत यादव व जाहिद अली ने परखा।

ग्रीन पार्क में खेले गए ट्रायल मैच में अंतिम दिन खिलाड़ियों के बीच खुद को साबित करने की होड़ दिखी। ट्रायल मैच में गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण में खिलाड़ियों बेहतर प्रदर्शन किया। चयन समिति के अरविंद सोलंकी ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से ट्रायल मैच का हिस्सा बने हर खिलाड़ी ने छाप छोड़ी है।

विजय मर्चेंट ट्राफी से पहले हुए ट्रायल मैच ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को निखारा है। उप्र की टीम सात दिसंबर को त्रिपुरा के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी। इस सीजन टीम चंडीगढ़, विदर्भ, तमिलनाडु, गुजरात के साथ मैच खेलेगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...