Thursday, March 12, 2026
HomeखेलKanpur : पहली व्हीलचेयर फ्रिजबी नेशनल में यूपी की दोहरी जीत

Kanpur : पहली व्हीलचेयर फ्रिजबी नेशनल में यूपी की दोहरी जीत

Kanpur । ग्वालियर स्थित अटल बिहारी वाजपेई दिव्यांग स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 12 से 14 मार्च तक देश की पहली व्हीलचेयर अल्टीमेट फ्रिजबी नेशनल चैंपियनशिप हो रही है। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों शुरुआती मुकाबले जीत लिए। प्रतियोगिता में देशभर से पुरुष वर्ग की 10 और महिला वर्ग की 8 टीमों ने भाग लिया है।

उत्तर प्रदेश की टीम ने अपने पहले मैच में उत्तराखंड को कड़े मुकाबले में 6-5 व 5-2 से पराजित किया। इसके बाद दूसरे मैच में राजस्थान को 10-2 से हराकर दिन के दोनों लीग मैच अपने नाम कर लिए। दिव्यांग स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महासचिव मुबीन खान ने बताया कि चैंपियनशिप से पहले 21 और 22 फरवरी को लखनऊ के चौक स्टेडियम में ट्रायल आयोजित किए गए थे, जिसमें प्रदेश भर से 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

ट्रायल के बाद पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिन्होंने पहले ही दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को दोनों मुकाबलों में जीत दिलाई। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की टीम का अगला मुकाबला शुक्रवार को दिल्ली की टीम से होगा। उल्लेखनीय है कि दिव्यांग स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का संचालन कानपुर से किया जाता है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...