Wednesday, February 11, 2026
HomeकानपुरKanpur : अंतिम व्यक्ति का उत्थान ही पं. दीनदयाल उपाध्याय का मूल...

Kanpur : अंतिम व्यक्ति का उत्थान ही पं. दीनदयाल उपाध्याय का मूल लक्ष्य: डॉ. राम माधव

Kanpur।  छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के सेनानायक तात्या टोपे सभागार (सीनेट हॉल) में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 58वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और विचार-विमर्श के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में एकात्म मानववाद, भारतीय संस्कृति और राष्ट्र चिंतन पर मंथन हुआ।

#kanpurकार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. राम माधव, विशिष्ट अतिथि सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता दिलीप कुमार दुबे, प्रांत संघचालक भवानी भीख तिवारी, प्रतिकुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी एवं कुलसचिव राकेश कुमार मिश्र ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

मुख्य अतिथि डॉ. राम माधव ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान था। उन्होंने प्रश्न उठाया कि क्या पश्चिम का भौतिकवाद मानवता को शांति दे पाया है। उन्होंने कहा कि 1965 में प्रतिपादित एकात्म मानववाद आज के विभाजित समाज को जोड़ने का प्रभावी माध्यम है।
डॉ. माधव ने कहा कि जब विश्व पूंजीवाद और साम्यवाद के बीच बंटा था, तब पं. दीनदयाल ने भारतीय संस्कृति पर आधारित वैकल्पिक विचारधारा प्रस्तुत की।

वर्तमान में पूंजीवादी व्यवस्था भी असमानता को जन्म दे रही है, ऐसे में एकात्म मानववाद संतुलित विकास का मार्ग दिखाता है।विशिष्ट अतिथि दिलीप कुमार दुबे ने कहा कि भारत की चेतना दर्शन पर आधारित है। पं. दीनदयाल भारत को केवल भौगोलिक सीमा नहीं, बल्कि सांस्कृतिक राष्ट्र मानते थे।प्रतिकुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में जीवन जीने के बावजूद पं. दीनदयाल के पास ज्ञान का अपार भंडार था, जिससे उन्होंने समाज को दिशा दी।

कार्यक्रम के अंत में कुलसचिव राकेश कुमार मिश्र ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। मंच संचालन डॉ. रत्नार्थु मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर डॉ. श्रवण कुमार द्विवेदी, संगम बाजपेयी, डॉ. अमित मिश्रा, डॉ. मानस उपाध्याय, डॉ. योगेंद्र पांडेय, डॉ. सौरभ तिवारी, डॉ. इंद्रेश शुक्ला, डॉ. हरिओम कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...