Saturday, March 21, 2026
HomeखेलKanpur: पांच जोन में होंगे यूपीसीए के अंडर-14 ट्रायल, जाने कब से...

Kanpur: पांच जोन में होंगे यूपीसीए के अंडर-14 ट्रायल, जाने कब से होंगे शुरू

Kanpur: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के अंडर 14 क्रिकेट टीम के लिए इस बार पांच जोन में ट्रायल कराए जाएंगे।  जो 3 दिसम्बर से शुरू होंगे।

यूपीसीए के मीडिया कमेटी के चेयरमैन डॉ संजय कपूर ने बताया कि इस सीजन के लिए यूपी अंडर 14 के ट्रायल को पांच जोन में कराने का फैसला किया गया है। जिसमें कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ और गाजियाबाद शामिल है। सभी जोन में ट्रायल के बाद सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन अंतिम दौर के लिए स्टेट ट्रायल में होगा। स्टेट ट्रायल कानपुर में कराए जाएंगे। जिसमें खिलाड़ियों का चयन ट्रायल मैच के लिए होगा। उसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन स्टेट टीम के लिए किया जाएगा।

जोनल ट्रायल की तिथियां 

  1. लखनऊ 3 और 4 दिसम्बर
  2. गाजियाबाद 3 और 4 दिसम्बर
  3. गोरखपुर 3 और 4 दिसम्बर
  4. मेरठ 5 दिसम्बर
  5. कानपुर 5 दिसम्बर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...