Saturday, February 28, 2026
HomeखेलKanpur : राष्ट्रीय ट्रैक साइकलिंग चैम्पियनशिप के लिए यूपी टीम घोषित

Kanpur : राष्ट्रीय ट्रैक साइकलिंग चैम्पियनशिप के लिए यूपी टीम घोषित

Kanpur । उत्तराखण्ड के रुद्रपुर में 19 से 23 दिसंबर तक राष्ट्रीय ट्रैक साइकलिंग चैम्पियनशिप होगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश की टीम की घोषणा बुधवार को हुई। टीम का चयन 16 नवंबर को ट्रांस गंगा सिटी में राज्य स्तरीय ट्रायल के आधार पर किया गया। जिसमें कानपुर, चंदौली, आगरा, यूपी पुलिस, सर्विसेज, मुरादाबाद, अयोध्या, मिर्जापुर, सीतापुर आदि के साइकलिस्ट शामिल हुए। यह जानकारी उत्तर प्रदेश साइकलिंग एसोसिएशन के महासचिव आरके गुप्ता ने दी।

#kanpur

चयनित खिलाड़ी की सूची में—
सीनियर पुरुष वर्ग में मनीष (सर्विसेज), वीरेश कुमार (यूपी पुलिस), सुमित गुर्जर (आगरा), सैयद मादान अली (मुरादाबाद), सोहेल खान (कानपुर), अविनाश कुमार (कानपुर) शामिल हैं। तो जूनियर बालक वर्ग में सैयद खालिद बनी (मुरादाबाद), सब-जूनियर बालक वर्ग में सूर्या कुमार गुप्ता (मिर्जापुर), आकाश अग्रवाल, यूथ बालक वर्ग में सैयद मोहम्मद हसन (मुरादाबाद)। सीनियर महिला वर्ग में अवनी वर्मा, सब-जूनियर बालिका वर्ग में प्रतिष्ठा दीक्षित (सीतापुर) को शामिल किया गया है। टीम के मैनेजर ब्रजेश शुक्ला (कानपुर) और कोच खुर्शीद अली (मुरादाबाद) होंगे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...