Saturday, February 7, 2026
HomeखेलKanpur : फेडरेशन कप के लिए यूपी ताइक्वांडो टीम घोषित

Kanpur : फेडरेशन कप के लिए यूपी ताइक्वांडो टीम घोषित

Kanpur । उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ की ओर से फेडरेशन कप नेशनल चैंपियनशिप (नासिक) के लिए सब-जूनियर और कैडेट्स वर्ग की टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की घोषणा संघ के सचिव रजत आदित्य दीक्षित ने की गई। चयनित खिलाड़ी 24 अप्रैल को उत्तर प्रदेश से नासिक के लिए रवाना होंगे।
टीम के मैनेजर सतीश कुमार होंगे, जबकि कोचिंग की ज़िम्मेदारी उदय प्रताप, वीरेंद्र नेगी, सुमित चक्रवर्ती, रवि कुमार और शिवानी राजपाल को सौंपी गई है। सब-जूनियर वर्ग में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में बेहतरीन प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल हासिल किया। कानपुर, लखनऊ, आगरा, प्रयागराज, ग़ाज़ियाबाद, बरेली, बुलंदशहर, फ़र्रुख़ाबाद सहित कई जिलों के खिलाड़ी टीम में शामिल किए गए हैं।
सब-जूनियर वर्ग के प्रमुख विजेता खिलाड़ी-
दिव्यांश सरोज (कानपुर), उत्कर्ष तिवारी (प्रयागराज), हिमांशु चाहर (आगरा), मोहित कश्यप (कानपुर), आइरा मंसूरी (लखनऊ), वैश्नवी मिश्रा (बुलंदशहर), श्रुति (ग़ाज़ियाबाद), विहान प्रताप सिंह (बरेली), जतिन कुमार गौर (प्रयागराज), मोहम्मद खालिद (लखनऊ)
जूनियर वर्ग में नव्या सिंह (लखनऊ साई), यश कुमार (एटा), वैश्नवी चौधरी, खुशी कुमारी, सुमित सिंह, ब्रिजेश कुमार पाल, प्रिंस कनोजिया और विनय भाटी जैसे नामों ने गोल्ड जीतकर टीम में जगह बनाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...