Sunday, March 1, 2026
HomeखेलKanpur : उन्नाव की प्राची का परचम, नेशनल पैरा टेबल टेनिस में...

Kanpur : उन्नाव की प्राची का परचम, नेशनल पैरा टेबल टेनिस में पदकों की हैट्रिक

Kanpur । 16 से 18 फरवरी को आस्ट्रेलिया में हुई वर्ल्ड पैरा टेबल टेनिस की रजत पदक विजेता पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी प्राची ने अब मध्य प्रदेश में हुई नेशनल पैरा टेबल टेनिस में पदकों की हैट-ट्रिक लगाई। पैरा वर्ग में विश्व की 12वीं और एशिया की तीसरी रैंक पर काबिज प्राची ने वूमेंस सिंगल्स में स्वर्ण पदक जीता। स्वर्णिम छाप छोड़ने के बाद प्राची ने वूमेंस डबल्स और मिक्स डबल्स में कांस्य पदक अपने नाम किया।

देश की शीर्ष पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियों में शुमार प्राची दिव्यांगता को मात देकर सफलता के शिखर तक पहुंचने के लिए प्रयासरत हैं। टेबल टेनिस में स्किल, दमदार शाट्स की माहिर खिलाड़ी प्राची पैरालिंपिक में देश की शीर्ष खिलाड़ियों में शुमार हैं। उन्नाव जिले के जुराखन खेड़ा निवासी प्राची इस समय गुजरात के गांधी नगर स्थित स्पोर्ट्स अथारिटी आफ इंडिया के सेंटर में टेबल टेनिस खेल का कड़ा अभ्यास कर पैराओलिंपिक के लिए खुद को तैयार कर रही हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...