मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 14 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : यूनाइटेड चम्पियंस ट्रॉफी का केसीए चेयरमैन ने किया अनावरण 
खेल

Kanpur : यूनाइटेड चम्पियंस ट्रॉफी का केसीए चेयरमैन ने किया अनावरण 

Akash Chaudharyअपडेट: September 7, 2025
Kanpur । यूनाइटेड क्रिकेट क्लब द्वारा दो अक्टूबर से दो लाख रुपए ईनामी राशी वाली यूनाइटेड चम्पियंस लीग का आयोजन किया ज़ा रहा है। कार्पोरेट सेक्टर द्वारा करायी जा रही इस लीग में दस टीमें हिस्सा ले रही है, जिसके मैच प्रत्येक शनिवार और रविवार को शहर के कई मैदानों में खेले जायेंगे।
#kanpur
रविवार को शास्त्रीनगर स्थित एक होटल में लीग की चमचमाती ट्रॉफी का अनावरण केसीए चेयरमैन डा. संजय कपूर द्वारा किया गया। इस दौरान सभी टीमों की जर्सी का भी अनावरण हुआ। प्रेसवार्ता में लीग के आयोजक वरुण कटारिया, सुमित मध्यान, डा. मानष शुक्ला और निलेश दुसेजा ने जानकारी दी कि दो अक्टूबर से शुरू हो रही लीग का उद्घाटन टीएसएच मैदान में होगा।
लीग में शामिल दस टीमों को दो पूल में बाँटा गया है। प्रत्येक टीम अपने पूल की अन्य टीमों से दो तथा दूसरे पूल की टीमों से एक मैच खेलेगी। प्रत्येक टीम के कुल 13 लीग मैचों के बाद दोनों पूल की टॉप टीम क्वालीफ़ायर तथा दूसरे स्थान वाली एलिमिनेटर खेलेगी। लीग का फ़ाइनल अगले वर्ष फ़रवरी के पहले सप्ताह में होगा।
लीग के प्रत्येक मैच 30-30 ओवर के होंगे तथा 12 सदस्यीय टीम में दो खिलाड़ी अंडर-30 आयु के ही रखे जा सकते हैं। कोई भी टीम प्रोफेशनल खिलाड़ी को नहीं खिला सकेगी। केसीए के अंपायर व स्कोरर की देखरेख में मैच का आयोजन किया जायेगा।
लीग में शामिल टीमेंः पिच रीडर्स, कानपुर हीरोज, रेंजर्स इलेवन, फ्रेंर्ड्स इलेवन, ऑरेंज आर्मी, कानपुर साउथ फोनिक्स, एस्पिरिस लीड फ्लो, टीकेयर टाइटंस, सुविधा ट्रेवेंल्स, माइटी मेवरिक्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *