Sunday, March 1, 2026
HomeकानपुरKanpur : चेन स्नैचिंग के दो अंतरराज्यीय आरोपी दबोचे, तमंचा और कारतूस...

Kanpur : चेन स्नैचिंग के दो अंतरराज्यीय आरोपी दबोचे, तमंचा और कारतूस बरामद

Kanpur।  रावतपुर थाना पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दोनों आरोपी शहर समेत प्रदेश के कई जिलों में लूट और छिनैती की घटनाओं में शामिल रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों की पहचान रवि उर्फ रोहित उर्फ नागर (26) निवासी अकराबाद, अलीगढ़ और महेंद्र सिंह उर्फ पिंटू उर्फ विकास (47) के रूप में हुई है। दोनों लंबे समय से पुलिस के रडार पर थे। बीती 19 फरवरी को शहर में हुई चेन स्नैचिंग की घटना के बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

रविवार को रावतपुर पुलिस ने सर्विलांस की मदद से घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने कई अन्य घटनाओं में भी संलिप्तता स्वीकार की है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और अन्य मामलों में भी पूछताछ जारी है। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय भेज दिया गया है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...