Wednesday, February 11, 2026
HomeखेलKanpur : राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में यूपी टीम के कोच होंगे...

Kanpur : राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में यूपी टीम के कोच होंगे टीएसएच के सत्यम मिश्रा

Kanpur। उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन ने 22 फरवरी से 2 मार्च तक देहरादून में आयोजित होने वाली 87वीं जूनियर एवं यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच), कानपुर के कोच सत्यम मिश्रा (एनआईएस) को उत्तर प्रदेश टीम का कोच नियुक्त किया है। इस संबंध में उन्हें 14 से 20 फरवरी तक बरेली में आयोजित होने वाले अनिवार्य राज्य स्तरीय कोचिंग कैंप में प्रतिभाग करना है।

कोच सत्यम मिश्रा की नियुक्ति को उनकी कड़ी मेहनत, तकनीकी दक्षता और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक तैयार करने की क्षमता का परिणाम है। वहीं, यह उपलब्धि द स्पोर्ट्स हब, शहर के लिए भी गौरव का विषय है, जो निरंतर उच्चस्तरीय प्रशिक्षण, अनुशासन और आधुनिक खेल वातावरण उपलब्ध कराकर प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर टेबल टेनिस को नई पहचान दिला रहा है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...