Saturday, April 11, 2026
HomeकानपुरKanpur : भरोसे पर चोट, पड़ोसियों ने की चोरी, पुलिस ने किया...

Kanpur : भरोसे पर चोट, पड़ोसियों ने की चोरी, पुलिस ने किया खुलासा

Kanpur। महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हैरानी की बात यह रही कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले कोई और नहीं, बल्कि पीड़ित के पड़ोसी ही निकले।

जानकारी के अनुसार, हाथीगांव निवासी बब्लू गुप्ता के घर में गुरुवार रात चोरी हुई थी। घटना के बाद पीड़ित ने शक के आधार पर अपने पड़ोस में रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान तीनों युवकों—राज, करन और पवन—ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने मौका देखकर घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।महाराजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि कहीं आरोपियों का किसी अन्य घटना से भी संबंध तो नहीं है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!