Monday, March 9, 2026
HomeखेलKanpur : तृप्ति और बबिता की धमाकेदार पारियां, यूपी ने केरल को...

Kanpur : तृप्ति और बबिता की धमाकेदार पारियां, यूपी ने केरल को 10 विकेट से रौंदा

Kanpur । बीसीसीआई की वुमंस अंडर-23 वनडे क्रिकेट ट्रॉफी के चौथे मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम ने केरल को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत में कानपुर की सलामी बल्लेबाज तृप्ति सिंह और बबिता यादव ने नाबाद अर्द्धशतकीय पारियां खेलकर टीम को आसान जीत दिलाई।

पुणे के डेक्कन जिमखाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले केरल को बल्लेबाजी का न्योता दिया। यूपी के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केरल की शुरुआत ही बिगाड़ दी। 13 रन के स्कोर पर वैष्णव (4) के रूप में पहला विकेट गिरा। इसके बाद 31 रन पर दीया गिरीश (23) भी पवेलियन लौट गईं।

इसके बाद नजला (8) को भारती सिंह ने बोल्ड कर तीसरा झटका दिया। निया नजनीन (16) को भी भारती सिंह ने बोल्ड कर दिया, जबकि निवेध्यमोल (4) को सोनम यादव ने बोल्ड किया। अनन्या (13) को भूमि सिंह ने आउट कर केरल की हालत और खराब कर दी।
संकट में घिरी केरल टीम को मनस्वी (18) और अलीना (33) ने संभालने की कोशिश की और स्कोर को 100 के पार पहुंचाया, लेकिन 121 रन पर मनस्वी और 133 रन पर अलीना के आउट होते ही टीम फिर दबाव में आ गई। अंततः केरल की पूरी टीम 46.4 ओवर में 140 रन पर ऑलआउट हो गई।

उत्तर प्रदेश की ओर से भूमि सिंह ने तीन विकेट लिए। संध्या छेत्री और सोनम यादव को दो-दो विकेट मिले, जबकि अर्चना और भारती सिंह ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। 141 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की सलामी जोड़ी ने केरल को कोई मौका नहीं दिया। कानपुर की तृप्ति सिंह ने नाबाद 70 रन और बबिता यादव ने नाबाद 59 रन की शानदार पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में चौके-छक्के लगाते हुए टीम को 26 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 141 रन तक पहुंचाकर जीत दिला दी।

इस जीत के साथ उत्तर प्रदेश की टीम चार मैचों में तीन जीत और एक हार के साथ 12 अंकों के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं चारों मैच जीतकर 16 अंकों के साथ उत्तराखंड की टीम शीर्ष स्थान पर बनी हुई

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...