Wednesday, January 14, 2026
HomeकानपुरKanpur : आर्यनगर विधानसभा की दीनदयाल वाटिका से निकली तिरंगा यात्रा

Kanpur : आर्यनगर विधानसभा की दीनदयाल वाटिका से निकली तिरंगा यात्रा

Kanpur ।भारतीय सेना के ‘आपरेशन सिन्दूर’ में भारतीय सैनिकों द्वारा दिखाये गये अद्भुत शौर्य के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिये विधायक शसलिल विश्नोई के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का माल रोड स्थित पं0 दीनदयाल वाटिका में पूर्व उप-मुख्यमंत्री व राज्य सभा सांसद दिनेश शर्मा ने दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके यात्रा का शुभारम्भ किया।

#kanpur

यात्रा में सबसे आगे छात्रों का बैण्ड राष्ट्रीय धुनें बजाते हुये चल रहा था, उसके पीछे स्कूली बच्चे तिरंगा लहरा रहे थे, फिर पंक्तिबद्ध एन.सी.सी. कैडेट्स मार्च पास्ट करते हुए चल रहे थे जिनके बाद खुली गाड़ी में पूर्व सेनाधिकारी, कर्नल के. के. सिंह यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे।

#kanpur

यात्रा बिरहाना रोड, नयागंज, घण्टाघर, केनाल रोड, गणेश मन्दिर, शनिदेव मन्दिर, यस बास रेस्टोरेन्ट से मुड़कर फीलखाना थाने के सामने से कमला टावर, संगम लाल तिराहा, शिवाला होते हुये बड़ा चौराहा स्थित भारत माता प्रतिमा पर समाप्त हुई। नागरिकों ने रास्ते में जगह-जगह फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया और जलपान कराया। यात्रा में भारी संख्या में शामिल नागरिक हाथों में तिरंगा लिये भारतीय सेना जिन्दाबाद, भारतमाता की जय के नारे लगा रहे थे।

#kanpur

यात्रा में प्रमुख रूप से सांसद रमेश अवस्थी,प्रमोद त्रिपाठी,विनोद शुक्ला,रमापति झुनझुनवाला,अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर संयोजक राशिद आरफी,पार्षद अभिषेक गुप्ता मोनू,अमित गुप्ता,आदर्श गुप्ता,यशपाल सिंह,जितेंद्र बाजपेई,पूर्व पार्षद गुरु नारायण,कैलाश पांडे,राहुल जायसवाल आदि शील रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...