Monday, March 16, 2026
HomeखेलKanpur :हापुड़ में होने वाली यूथ स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए 20...

Kanpur :हापुड़ में होने वाली यूथ स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए 20 मार्च को ट्रायल

Kanpur । यूथ स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप 1 से 5 अप्रैल तक हापुड़ में होगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कानपुर की टीम का चयन ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। इसमें आईसीएसई, सीबीएसई और यूपी बोर्ड के स्कूलों के खेल प्रशिक्षकों व विभिन्न अकादमियों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बॉक्सिंग खिलाड़ी भी हिस्सा ले सकते हैं।

यह चयन ट्रायल 20 मार्च को किदवई नगर के सेठ चिरंजी लाल राष्ट्रीय विद्यालय में सुबह 10 बजे से आयोजित होगा। जहां खिलाड़ियों का वजन और भार वर्ग के अनुसार परीक्षण किया जाएगा। कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम मिश्रा, सचिव संजीव दीक्षित और कोषाध्यक्ष भगवान दीन ने सभी कोचों और खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर ट्रायल में उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...