Kanpur । एमराल्ड गार्डेन रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सात से 15 मार्च तक सोसाइटी में एमराल्ड गार्डेन प्रीमियर लीग (ईजीपीएल) का आयोजन होगा। इसमें सोसाइटी के बीच 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के वरिष्ठ नागरिक 14 टीमों से चौके-छक्के लगाएंगे। सात मार्च को लीग का उद्घाटन मुकाबला सन मून बनाम साध्वी एकादश के बीच खेला जाएगा। वहीं, ग्रुप बी के मुकाबले में एसआरए एकादश की भिंड़त कनिष्क एकादश से होगी।
लीग आयोजन समिति के अर्पित गुप्ता ने बताया कि 14 टीमों के लिए खिलाड़ियों का चयन आक्शन के जरिये किया गया था। सोसाइटी में खेल के जरिये स्वस्थ समाज का संदेश देने के लिए लीग के दूसरे सीजन की शुरुआत की जा रही है। लीग में होने वाले 16-16 ओवर के मुकाबलों में हर टीम से हर आयुवर्ग के खिलाड़ी खेलेंगे।
लीग में महिलाओं की चार, मिश्रित आयुवर्ग की आठ और वरिष्ठ नागरिकों की दो टीमों के बीच भी मुकाबले खेले जाएंगे। आयोजन समिति के रिषभ मिश्रा ने बताया कि लीग के सेमीफाइनल मुकाबले 13 मार्च ओर फाइनल 15 मार्च को डे-नाइट प्रारूप में खेला जाएगा। शुक्रवार को हुई वार्ता में लीग के कमिश्नर आनंद जैन, अनिल, आभा पटेल, ज्योति खंडेलवार, अंजू अवस्थी, मीरा, विनय, घनश्याम अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।


