Saturday, February 28, 2026
HomeखेलKanpur : यूपी टीम में कानपुर की तीन बेटियाँ, अर्चना उपकप्तान

Kanpur : यूपी टीम में कानपुर की तीन बेटियाँ, अर्चना उपकप्तान

 

Kanpur । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा 24 नवंबर से गुरुग्राम के सुल्तानपुर में आयोजित होने वाली अंडर-23 (टी-20) महिला चैंपियनशिप के लिए केसीए की तीन खिलाड़ियों—अर्चना देवी, तृप्ति सिंह और गरिमा यादव—का चयन किया गया है। चयनकर्ताओं ने ऑफ स्पिनर अर्चना देवी को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया है।

#kanpur

चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का पहला मुकाबला 24 नवंबर को कर्नाटक की टीम से खेला जाएगा। चयनित खिलाड़ियों में अर्चना देवी ऑफ-ब्रेक गेंदबाज, तृप्ति सिंह बल्लेबाज और गरिमा यादव मध्यम गति की तेज गेंदबाज के रूप में शामिल हैं।

अर्चना देवी व तृप्ति सिंह रोवर्स क्लब में कोच कपिल पांडे से प्रशिक्षण ले रही हैं, जबकि गरिमा यादव कोच मोएनुद्दीन सिद्दीकी के निर्देशन में अभ्यासरत हैं।

#kanpur

खिलाड़ियों के चयन पर केसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, अध्यक्ष एस.एन. सिंह और सचिव कौशल कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि खिलाड़ी आगामी चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...